{"_id":"6a07454b3f7e11acfc0cca48","slug":"laborer-drowned-while-bathing-in-the-drain-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107216-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रजबहे में नहाते समय डूबा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रजबहे में नहाते समय डूबा मजदूर
विज्ञापन
जानीखुर्द। राजवाहे में डूबने से हुई मरे शनि की फाइल फोटो
- परिवार का इकलौता चिराग बुझा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानीखुर्द क्षेत्र के गांव किठौली में भीषण गर्मी के बीच रजबहे में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
किठौली निवासी शनि (30) पुत्र ओमकार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार शाम वह गर्मी से निजात पाने के लिए गांव के पास से गुजर रहे रजबहे में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश और मशक्कत के बाद शनि को रजबहे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
शनि की मौत से आर्थिक संकट
शनि की मौत ने उसके हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शनि के पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ब्रिजेश ने मेहनत-मजदूरी कर उसे पाला-पोसा था। अब शनि ही परिवार का एकमात्र सहारा था। शनि के पीछे उसकी वृद्ध मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे (तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी) रह गए हैं। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य के जाने से अब इस परिवार के सामने भरण-पोषण और आर्थिक स्थिति का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।