फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LA International Named Overall Champion in Tug-of-War Competition

Meerut News: रस्साकसी प्रतियोगिता में एलए इंटरनेशनल ओवरऑल चैंपियन

Sat, 23 May 2026 05:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
LA International Named Overall Champion in Tug-of-War Competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला रस्साकसी संघ की ओर से शनिवार को मवाना रोड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में एलए इंटरनेशनल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों वर्ग में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पुनीत अरोरा ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल प्रथम, ज्ञान स्थली इंटर कालेज द्वितीय और एलए इंटरनेशनल स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में एलए इंटरनेशनल स्कूल की टीम पहले, राधा कृष्णा इंस्टीट्यूट की टीम दूसरे और प्रबुद्ध संस्थान की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में एलए इंटरनेशनल की टीम पहले, भाई जोगा सिंह स्कूल की टीम दूसरे, राम सहाय इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-13 बालक वर्ग में एलए इंटरनेशनल की टीम ने पहला, राम सहाय ने दूसरा और प्रबुद्ध संस्थान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में एलए इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, प्रबुद्ध संस्थान ने दूसरा और ज्ञानस्थली इंटर कालेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर पुखराज काकरान, राम सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक रजनीश त्यागी, रस्साकसी संघ के सचिव मनोज कन्नौजिया, राजेश, मनीक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed