फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kripal, a resident of Nilouha village, who had gone to Vrindavan, died after being crushed by a crowd.

Meerut News: वृंदावन गए गांव निलौहा निवासी कृपाल की भीड़ में दबने से मौत

Wed, 15 Oct 2025 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kripal, a resident of Nilouha village, who had gone to Vrindavan, died after being crushed by a crowd.
मवाना (मेरठ)। वृंदावन दर्शन के लिए गए गांव निलौहा निवासी कृपाल सिंह की भीड़ के दबाव के चलते तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। गांव निलौहा निवासी कृपाल सिंह (50) पुत्र शेर सिंह गांव के ही कुछ लोगों के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए गया था। बताया गया कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के दौरान भीड़ के दबाव के चलते कृपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव के पूर्व प्रधान भीम सिंह ने बताया कि गांव से काफी लोगों का ग्रुप तीर्थस्थल के भ्रमण और दर्शन के लिए गया हुआ है। उन्हीं के साथ कृपाल सिंह भी गया था। कृपाल सिंह अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेत ठेके पर लेकर खेती और मजदूरी करता था। वहीं साथ में गए संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 5:30 बजे गांव से बस में सवार होकर 49 लोग वृंदावन के लिए गए थे। सभी कुछ ठीक प्रकार से हुआ। लौटते समय बांके बिहारी के दर्शन की इच्छा हुई। कृपाल वहां दर्शन करने लगे। भीड़ अधिक होने के कारण कृपाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश बचाया नहीं जा सका। कृपाल के साथ उनका भतीजा और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed