{"_id":"68dfe088bf722bfadf0e34ab","slug":"kotwali-police-arrested-the-accused-of-assault-meerut-news-c-72-1-mct1010-141697-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 03 Oct 2025 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी बनी सराय निवासी मोहम्मद साद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने अपने साथियों के साथ कोतवाली थाने पर हंगामा भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर को कसाई वाली मस्जिद के सामने मेडिकल स्टोर के पास कपिल सैनी निवासी भगवतपुरा ब्रह्मपुरी के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर दी थी। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी मोहम्मद साद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी है। संवाद