फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kohre aur paale ki maar

कोहरे और पाले की मार, हो रहा बुराहाल  

Sat, 06 Jan 2018 11:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
kohre aur paale ki maar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में कोहरे व पाले के कहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन का पारा गिरता जा रहा है और रात में पाला सर्दी को बढ़ा रहा है। शुक्रवार को धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होती सर्दी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 72 घंटे तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


नए साल में मौसम के भी तेवर बदले हुए है। ठंड का रौद्र रूप ऐसे बढ़ा कि वेस्ट यूपी में बृहस्पतिवार को पिछले छह सालों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शाम को जल्दी ही सूरज छिप गया। हाड़ कंपा देने वाली और गलन वाली सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। वहीं कोहरे के कारण वाहन रेेंगते नजर आए। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद से कोहरे ने शहर से लेकर देहात तक को अपनी चपेट में ले लिया और शुक्रवार सुबह भी काफी परेशानी हुई। करीब 11 बजे धूप निकलने पर कोहरा हटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 73 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4 डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


वाहन चालक बरतें सावधानी
कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आ रहे हैं। कोहरे में हादसे का डर बना रहता है। इसलिए चालकों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत है।  कोहरे के दौरान वाहन चालकों को वाहन के म्यूजिक सिस्टम को बंद कर देना चाहिए ताकि आसपास से गुजरने वाले वाहनों की आवाज आसानी से सुन सकें। अपने वाहनों की हेड लाइट लो बीम पर रखनी चाहिए ताकि सड़क पर देखा जा सके। वाहनों की पार्किंग लाइट जलाकर चलना चाहिए ताकि पीछे आ रहे दूसरे वाहन चालकों को आपके वाहन के बारे में जानकारी हो सके। आगे चल रहे वाहन से सामान्य से अधिक दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेस्ट यूपी में कोहरे का असर अभी 72 घंटे तक रहेगा। रात में पड़ रहा पाला भी सर्दी को बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाले दिनों में शीतलहर की गति बढ़ने से मौसम बदल सकता है। शीतलहर चलने पर सर्दी में और इजाफा होगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed