फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Knowledge can be gained even while doing homework: Aaradhika

गृह कार्य करते समय भी प्राप्त किया जा सकता है ज्ञान : आराधिका

Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Knowledge can be gained even while doing homework: Aaradhika
दौराला- दौराला में आयोजित कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देती कथा वाचिका आरा​धिका। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के आर्य समाज परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका आराधिका ने कहा कि महिलाएं गृह कार्य करते समय भी ज्ञान प्राप्त कर सकती है। मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने पर फल स्वत: ही प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कथा के दौरान भजनों की भी प्रस्तुति दी। इसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

बुधवार को कथा में मुख्य यजमान सोनू चौहान, राजपाल रहे। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कथा वाचिका ने कहा कि गीता मनुष्य को अधर्म और अनीति के समक्ष दृढ़ संकल्पित होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। कहा कि गीता योग शास्त्र है, इसे सभी को आत्मसात करना चाहिए, जब सच्चा ज्ञान हो तो पत्थर में भी भगवान नजर आते हैं। गीता अज्ञानता को दूर करती है। श्रद्धालुओं ने कथा में भजनों पर नृत्य किया। वहीं, कथा में विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जतिन गुप्ता, बीना, मीना, नरेंद्र, रविंद्र, वैभव, दीपक, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed