फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know the facts about Harappan culture and Indus-Saraswati civilization

Meerut News: हड़प्पा संस्कृति और सिंधु-सरस्वती सभ्यता के तथ्यों को जाना

Thu, 14 May 2026 08:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 14 May 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Know the facts about Harappan culture and Indus-Saraswati civilization
हरियाणा के राखीगढ़ी में शैक्षिक भ्रमण पर गए सीसीएसयू के विद्यार्थी, पुरातात्विक रहस्यों से हुए रूबरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने हरियाणा में राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थल का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने वहां की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने हड़प्पा संस्कृति और सिंधु-सरस्वती सभ्यता से जुड़े तथ्यों को करीब से जाना।
राखीगढ़ी को हड़प्पा संस्कृति का सबसे बड़ा पुरातात्विक स्थल माना जाता है। विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्ष 1969 में प्रो. सूरज मान द्वारा यहां किए गए उत्खनन में हड़प्पा संस्कृति से जुड़े पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हुए थे। बाद में डॉ. अमरेंद्र नाथ और प्रो. वसंत शिंदे के निर्देशन में हुए उत्खननों में अनेक महत्वपूर्ण साक्ष्य, मृदभांड और महिला कंकाल मिले, जिनसे सभ्यता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझने में सहायता मिली।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एवं दक्कन कॉलेज, पुणे द्वारा किए गए शोध में यह भी सामने आया कि राखीगढ़ी लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली विशाल बस्ती थी, जिसमें 11 अलग-अलग टीले शामिल हैं। राखीगढ़ी में मौजूद डॉ. अप्पू सिंह सहरन ने विद्यार्थियों को वर्तमान उत्खनन कार्य, स्तरीकरण, प्रलेखन और क्षैतिज उत्खनन की तकनीकों की जानकारी दी। विभाग भविष्य में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिनौली समेत अन्य पुरातात्विक स्थलों पर भी अध्ययन एवं उत्खनन का प्रयास करेगा। भ्रमण में प्रो. आराधना, डॉ. मनीषा, प्रज्ञा माहेश्वरी, एमए आर्कियोलॉजी के विद्यार्थी एवं प्री-पीएचडी शोधार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed