{"_id":"692cae6ff4efb65332016c1e","slug":"knife-attack-after-collision-between-e-rickshaw-and-bike-at-shahpeer-gate-meerut-news-c-72-1-mct1010-144829-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शाहपीर गेट पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद चाकूबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शाहपीर गेट पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर के बाद चाकूबाजी
विज्ञापन
मेरठ। शाहपीर गेट पर रविवार को ई-रिक्शा चालक यामीन निवासी लिसाड़ी गेट ने बाइक सवार नौचंदी निवासी विवेक सिंह को टक्कर मार दी। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने विवेक की गर्दन पर चाकू मार दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घायल को प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौचंदी के रहने वाले विवेक सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। विवेक ने बताया कि रविवार शाहपीर गेट चौराहे पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक ने विवेक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी चालक की पिटाई करनी शुरु कर दी। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक यामीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।