{"_id":"5743642a4f1c1bba7d691097","slug":"klat","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट में छा गए मेरठी मेधावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट में छा गए मेरठी मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
क्लैट 2016 में छात्रों ने किया नाम रौशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की 17 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए होने वाले एग्जाम क्लैट (कंबाइंड लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट) में मेरठ के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में मेरठ की मेधा पहुंचेगी। ऐश्वर्या गुप्ता ने 234 रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा किया है। एक साल ब्रेक लेने के बाद ऐश्वर्या ने रैंक सुधारी है।
क्लैट आठ मई को हुआ था। मिशन कंपाउंड निवासी ऐश्वर्या गुप्ता ने 234 रैंक हासिल की। ऐश्वर्या ने 2015 में सोफिया से 97 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं की थी। पिछले साल क्लैट में ऐश्वर्या की 800 रैंक आई थी। ऐश्वर्या का एडमिशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में हो गया था।
ग्रेजुएशन ड्रॉप कर तैयारी करने का फैसला किया और रैंक बेहतर की। ऐश्वर्या के पिता रजनीश गुप्ता का केमिकल का बिजनेस है और मां सुषमा गृहणी हैं। बड़ा भाई अंशुमन और बहन मोहिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। ऐश्वर्या जोधपुर एनएलयू से एलएलबी करना चाहती है।
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की लॉ परीक्षा में 14वीं और एनएलयू दिल्ली में 70वीं रैंक हासिल की है। मेरठ की दिव्यांशी जैन ने 422, संदीप चावड़ा 321, उमंग चौधरी 549, हिबा अहमद 1768, मान्यता सिंहल 2251 और आदित्य परिहार ने 2422 रैंक हासिल की है।
क्लैट की कोचिंग कराने वाले एक संस्थान के निदेशक विक्रांत जावला का कहना है मेरठ की मेधा क्लैट में खुद को साबित कर रही है। हर साल रिजल्ट बेहतर हो रहा है। लॉ में करियर बनाने की डिमांड और जागरूकता बढ़ी है।