फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kishore pierced Naseem's face with a screwdriver

Meerut News: किशोर ने पेचकस से छलनी कर दिया नसीम का चेहरा

Wed, 20 Nov 2024 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Kishore pierced Naseem's face with a screwdriver
नसीम ने पत्नी पर टिप्पणी करने पर जड़ा था आरोपी को थप्पड़
विज्ञापन

वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फैक्टरी मेें नसीम की हत्या और शव जलाने की जांच में पता चला है कि किशोर ने नसीम की पत्नी पर टिप्पणी कर दी थी। इस पर नसीम ने किशोर को थप्पड़ जड़ा। इससे किशोर बौखला गया और उसने पहले नसीम का सिर मशीन में दे मारा। आरोपी ने पेचकस से उसके चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे नसीम की मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी लोहियानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले किशोर से पूछताछ के बाद बताया कि फैक्टरी में काम करते हुए सोमवार रात करीब 12 बजे नसीम और आरोपी बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान टिप्पणी करने को लेकर विवाद हुआ। इसमें पहले नसीम ने थप्पड़ मारा और फिर किशोर ने पेचकस से ताबड़तोड़ वारकर नसीम की हत्या कर दी। नसीम के दम तोड़ने के बाद आरोपी घबरा गया। आरोपी नसीम का शव फैक्टरी से घसीटता हुआ बाहर ले गया। आरोपी ने शव छुपाने के लिए र्माणाधीन मकान के अंदर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो सका। इसके चलते उसने पहचान मिटाने के लिए मोबिल ऑयल डालकर शव जला दिया।
विज्ञापन

ताला देखकर महताब ने किया मालिक को फोन
फैक्टरी में आरोपी और नसीम के अलावा समीर, हैदर, अब्दुल करीम, महताब आदि दस कर्मचारी काम करते हैं। वे फैक्टरी में तैयार रेडीमेड कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। महताब सुबह फैक्टरी पर पहुंचा तो ताला लगा था। उसने फैक्टरी मालिक को फोन कर बताया कि गेट का ताला बंद है। अंदर से किसी की आवाज भी नहीं आ रही है। फैक्टरी के गेट से कुछ दूर अधजला शव पड़े हाेने की भी उसने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चाबी से ताला खुलवाकर फोरेंसिक टीम ने की जांच
महताब के कॉल करने के बाद फैक्टरी मालिक निसार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने निसार से दूसरी चाबी से फैक्टरी खुलवाई। अंदर मशीन के पास जमीन पर खून फैला हुआ था। एएसपी अंतरिक्ष जैन व फोरेसिंक टीम ने फैक्टरी पहुंचकर जांच-पड़ताल कर मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने नसीम का शव होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed