{"_id":"60d8c5f08ebc3e798015c1cd","slug":"kishore-commits-suicide-by-hanging-meerut-news-mrt544770693","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अफजलगढ़(बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरी में कक्षा आठ के छात्र एक किशोर (15) ने पेड़ पर बनाए फंदे से लटकर जान दे दी। उसके शव के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दोस्त की मम्मी को जिम्मेदार ठहराया है और लिखा है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी।
रविवार सुबह उसका शव गांव के पास गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े एक पेड़ से लटका मिला। किशोर के पिता ने बताया ने बताया कि शनिवार शाम को वह और उसका बेटा खेतों में खाद डालकर आए थे, आकर खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह बेटे को बिस्तर पर न पाकर तलाश की। इस दौरान खेतों में चारा लेने गए किसानों ने शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव की तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें उसने अपने दोस्त की मम्मी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है वह उसे ब्लैक मेल कर रही थी। उसने लिखा है कि एक दिन वह दोस्त के घर गया था, उसने दोस्त की मम्मी को निर्वस्त्र देख लिया था, वह घबराकर भागने लगा तो गिर गया और अचेत हो गया। होश आने पर घर चला गया। अगले दिन दोस्त की मम्मी ने बुलाया और उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखाए और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने लिखा है कि उसे ब्लैक मेल किया जा रहा था। इस संबंध किशोर के पिता ने महिला सहित दो के खिलाफ तहरीर दी है।