फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan mahapanchayat : Challenge for BJP to cultivate Khap and farmers, Lok Bhavan had an eagle eye on farmers participation in Panchayat

मुश्किलें बढ़ीं: खाप और किसानों को साधना भाजपा के लिए चुनौती, पंचायत में किसानों की भागीदारी पर रही लोकभवन की नजर 

Mon, 06 Sep 2021 12:22 PM IST
Dimple Sirohi जागेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ
जागेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Sep 2021 12:22 PM IST
सार

महापंचायत ने क्या यूपी में राजनीति में बदलाव का संकेत दे दिया है ? इसे लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिस तरह से महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की खाप एकजुट हुई है, उससे साफ है कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही है।

विज्ञापन
Kisan mahapanchayat : Challenge for BJP to cultivate Khap and farmers, Lok Bhavan had an eagle eye on farmers participation in Panchayat
किसान महापंचायत, kisan Mahapanchayat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की जीआईसी के मैदान पर रविवार को हुई महापंचायत ने क्या यूपी में राजनीति में बदलाव का संकेत दे दिया है ? यह सवाल महापंचायत में जुटी भीड़ के बाद खड़ा हो रहा है।

विज्ञापन

लोक भवन लखनऊ के अफसर भी महापंचायत में स्थानीय भागीदारी की जानकारी लेते रहे। बाहरी राज्यों के किसानों को छोड़कर स्थानीय किसानों की भागीदारी कितनी रही ?  चुनावी गणित में जीत के लिए क्या नए बदलाव अहम होंगे, ऐसे तमाम विषयों पर भाजपा भी भरपाई की तैयारी करेगी। चुनाव से पहले खाप और किसानों को साधना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से बेरुखी बरती तो पार्टी के लिए नुकसान की भरपाई मुश्किल साबित होगी। महापंचायत में जिस तरह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की खाप एकजुट हुई है, उससे साफ है कि भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  किसान महापंचायत ने सुलगाई सियासत: भाजपा की खिलाफत, विपक्ष नजरअंदाज, पहली बार निशाने पर आए सीएम योगी


वर्ष 2017 के चुनाव में मतदाता के रुप में ज्यादातर किसान जातियों के बीच भाजपा ‘फेवरेट’ पार्टी साबित हुई थी। अब की बार किसानों के बीच ‘कमल’ को लेकर बंटवारा तय है। किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ के संदर्भ में भाजपा के रणनीतिकारों ने गोपनीय रिपोर्ट ही नहीं ली, बल्कि पल-पल की नजरें रखी गई।

विपक्षी पार्टियां तलाश रही ‘संजीवनी ’
किसान महापंचायत को जिस तरीके से रालोद, सपा और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया। किसानों की भोजन व्यवस्था संभाली। उससे ये तय है कि किसानों की भाजपा सरकारों के खिलाफ एकजुटता को विपक्षी पार्टियां अपनी  ‘संजीवनी’ के तौर पर देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed