फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kinauni Mill issues sugarcane indent, crushing season will start on November 3

Meerut News: किनौनी मिल ने गन्ना इंडेंट जारी किया, पेराई सत्र का 3 नवंबर को होगा शुभारंभ

Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Kinauni Mill issues sugarcane indent, crushing season will start on November 3
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने अपने 21वें पेराई सत्र का शुभारंभ करने के लिए हवन पूजन के बाद संबंधित गन्ना समितियों को एक नवंबर को बाह्य केंद्रों पर तौल करने के लिए इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बजाज शुगर मिल किनौनी के महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह ने बताया कि मिल अपने 21वें पेराई सत्र का आगामी 3 नवंबर को विधिवत शुभारंभ करेगा। इसी के मध्यनजर शनिवार को विधिवत हवन-पूजन के बाद मिल में आगामी पेराई सत्र के लिए संबंधित गन्ना समितियां मलियाना, मलकपुर, बागपत, मोदीनगर, दौराला, मोहिउद्दीनपुर के बाह्य केंद्रों का इंडेंट आगामी एक नवंबर की तौल के लिए जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल के 179 गन्ना केंद्र लगकर तैयार हो चुके हैं। बाकी गन्ना केंद्र दिवाली से पूर्व स्थापित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कांटों की टेस्टिंग व स्टंपिंग का कार्य दिन रात चल रहा है। समितियों से जारी इंडेंट पर 1 नवंबर से मिल के 80 बाह्य गन्ना केंद्रों पर गन्ना तौल की जाएगी। हवन पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी ने कराया। हवन में महकार सिंह, राजीव चौधरी, अनिल ईडीपी हेड, हरेंद्र सिंह, आशीष त्यागी, सुरेंद्र तोमर, अनुराग गुप्ता, जितेंद्र त्यागी, संजय रोहिला आदि ने आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed