फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khushi stood first in the essay competition

Meerut News: निबंध प्रतियोगिता में खुशी रही प्रथम

Wed, 26 Nov 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Khushi stood first in the essay competition
शहर के कॉलेजों में संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। विभाग में अंतर-विश्वविद्यालय निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी पर डॉ. राखी ने व्याख्यान दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी मालिक और रिमझिम, द्वितीय स्थान पर लिपाक्षी व तृतीय स्थान पर आयुषी चौहान और असफिया रहीं।
कनोहर लाल पीजी महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग ने भारतीय संविधान ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप की अध्यक्षता व अंजू के संचालन में छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. विनीत गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया। प्राचार्य ने युवाओं से संविधान के आदर्शों को आचरण में उतारने का आह्वान किया। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं और शिक्षकों को शपथ दिलाई। प्रश्नोत्तरी में शिवानी प्रथम स्थान पर, तनु द्वितीय स्थान पर और गुनगुन सैनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में संविधान दिवस पर युवा संसद युवाओं की आवाज का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी की अध्यक्षता में बेरोजगारी, शिक्षा नीति, स्टार्टअप, जाति जनगणना पर पक्ष-विपक्ष में बहस हुई। डॉ. एकता चौधरी व प्रो. रीना गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed