फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   khelo me dikhaaya dum

खेलों में दिखाया दम, लगे चटपटी चाट के चटकारे  

Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
khelo me dikhaaya dum
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रस्सा खींचने को छात्रों की दोनों टोलियां जोर आजमाइश में जुटीं थी। एक टोली ने जोश दिखाते हुए बाजी मारी तो तालियों का शोर सुनाई देने लगा। छात्र-छात्राएं अपनी टोली के जीतने पर खुशी से नाचने लग गए। एक तरफ दमखम का जोर दिखा तो दूसरी तरफ रोचक खेल-खेलकर छात्र-छात्राएं मस्ती के आलम में डूबे नजर आए। विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों पर छात्र-छात्राओं की नहीं बल्कि शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी भीड़ लगी थी। कोई शेक पीकर वाह बोल रहा था कोई चटपटी चाट खाकर दोस्तों से बोल पड़ा कि मजा आ गया। जी हां, डीएन डिग्री कालेज में मंगलवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव के मौके पर ऐसा ही खुशनुमा नजारा था। 
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की तरफ से खुद ही स्टाल लगाए गए थे। कोई मिरर में इमेज देखकर चित्र बना रहा था तो कोई एयरगन से सटीक निशाने लगाकर गुब्बारे फोड़ रहा था। सारे स्टालों पर भीड़ लगी थी। थ्रो द रिंग में निशाना साधने में छात्रों के साथ ही शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। हिट मार्बल, बैलून गेम के अलावा फूंक मारकर गेंद को बॉक्स में डालने वाले रोचक गेम ने सबको आकर्षित किया। महोत्सव का माहौल पूरे कालेज में देखते बन रहा था। तराने सुनकर हर कोई झूमने लगा। छात्र-छात्राएं जगह-जगह सेल्फी लेते नजर आए।  
विज्ञापन

 युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रबंध समिति के सचिव सेठ दयानंद गुप्ता और प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस्माइल नेशनल पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. साधना सहाय विशिष्ट अतिथि रहीं। प्रेस संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा और डॉ. मनोज सिंह ने पूूरी व्यवस्था देखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसके अग्रवाल और सह संयोजिका डॉ. अनिता चौधरी ने किया। मनोरंजन और व्यजंन स्टाल का उद्घाटन कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. हरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर वनस्पति विभाग द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एनपी सक्सेना ने किया। आयोजन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. एसके अग्रवाल, चीफ प्रोक्टर डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रूचि गोयल, डॉ. एमके यादव, जिनेंद्र बौद्घ एवं प्रबंध समिति के सदस्य संजीवेश्वर प्रकाश मौजूद रहे। प्रेस संयोजक डॉ. अनुराग शर्मा और डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने मारा मैदान 
टेबल टेनिस में बीएससी प्रथम वर्ष के हरीश कुमार और बीएड से निधि प्रथम रहीं। विशाल चौधरी और भूमिका द्वितीय रहे। गोला फेंक में बीकॉम प्रथम वर्ष के अफसान और निकिता प्रथम रहीं। सौरभ और काजल द्वितीय रहे। बास्केट बॉल में बीएससी कंप्यूटर साइंस की बीएससी ब्वॉयज की टीम प्रथम और वाणिज्य विभाग की टीम द्वितीय रही। रस्सा खींचने में ब्वॉयज में एमएससी भौतिकी और गर्ल्स में एमएससी रसायन विज्ञान की टीम प्रथम रही। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के अंकुर कौशिक प्रथम रहे। अशुंल और निधि द्वितीय-तृतीय रहे।  बेेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बीएड के कपिल प्रथम और शालिनी द्वितीय रही। रंगोली में बीएड विभाग प्रथम, बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय और गणित विभाग की टीम तृतीय रही। कोलॉज में बीएड विभाग प्रथम, एमएससी वनस्पति विभाग द्वितीय और बीएससी बायलॉजी की टीम तृतीय रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed