फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khelo India Para National Games 2023 : Meerut Preeti wins two gold medals

खेलो इंडिया पैरा नेशनल गेम्स: मेरठ की प्रीति ने लहराया परचम, जीते दो स्वर्ण पदक, अनुभव ने हासिल किया रजत

Mon, 11 Dec 2023 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

Khelo India Para National Games 2023 : मेरठ की प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया है। वहीं, अनुभव ने 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
Khelo India Para National Games 2023 : Meerut Preeti wins two gold medals
प्रीति और अनुभव ने जीते पदक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ की प्रीति पाल ने पहली बार हो रहे पैरा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा मेरठ के ही अनुभव ने 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। रवि हालांकि पदक से चूक गए।

विज्ञापन


दिल्ली में 10 दिसंबर से शुरू हुए खेलो इंडिया पैरा नेशनल गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों ने परचम लहरा दिया है। सोमवार को मेरठ की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने 100 और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर रेस 15 सेकेंड पर पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर रेस 32 सेकेंड में पूरी की। प्रीति पाल ने हाल में हुए एशियन खेलों में भी प्रतिभाग कर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वहां वह चौथे नंबर पर रही थीं।

विज्ञापन

कसेरू बक्सर निवासी उनके पिता अनिल कुमार डेयरी चलाते हैं। उन्होंने भी उनकी कामयाबी पर खुशी जाहिर की है। इसके अलावा उनके कोच गौरव त्यागी ने कहा कि प्रीति ने इन मेडल के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रीति इससे पहले 2018 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वह चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज

इसके अलावा मेरठ के छुर्र गांव निवासी अनुभव ने भी 100 मीटर में 14 सेकेंड में पूरी कर सिल्वर पदक प्राप्त किया है। हालांकि मेरठ के रवि पदक से चूक गए। कोच गौरव त्यागी ने सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मेरठ से जैनब पावल लिफ्टिंग में, फातिमा डिस्कस में करीब दस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों से उन्होंने पदक की उम्मीद की है। शॉटपुट में आज रिया प्रतिभाग करेंगी। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed