फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khap Chaudhry from across the country will gather for the Sarvakhap Mahapanchayat, committees will be formed on the 26th.

Meerut News: सर्वखाप महापंचायत में जुटेंगे देशभर के खाप चौधरी, 26 को बनेंगी समितियां

Tue, 21 Oct 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhry from across the country will gather for the Sarvakhap Mahapanchayat, committees will be formed on the 26th.
-26 अक्तूबर को गांव रसूलपुर जाटान में बैठक में रूपरेखा तय होगी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव सोरम में 16 , 17 व 18 नवंबर को होने वाली सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत की तैयारी को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। भाकियू प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को गांव रसूलपुर जाटान में बैठक आयोजित कर रूपरेखा तय की जाएगी।
महापंचायत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , बिहार व झारखंड आदि सहित अन्य प्रदेशों से सर्व खाप चौधरी और सामाजिक लोग प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में गांव सोरम के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों से टिकैत ने वार्ता की। बैठक में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि महापंचायत में समाज सुधार के बड़े निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता ने ग्रामीणों से कहा कि वह गांव की बिजली , सड़क व पानी से जुड़ी समस्याओं की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करा दें ताकि आगामी बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनका समाधान कराया जा सके। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत सामाजिक एकता का प्रतीक होगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र के सभी गांव में उत्साह का माहौल है। 26 अक्तूबर को पंचायत की सफलता की रूपरेखा तय कर समितियों का गठन किया जाएगा । भाकियू प्रवक्ता व सर्वखाप मंत्री ने महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया । बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह और संचालन सत्येंद्र प्रधान ने किया । बैठक में मास्टर रामपाल सिंह , पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी , नरेश कुमार दुल्हेरा , देवेंद्र सिंह देशवाल , जितेंद्र बालियान , विजेंद्र सिंह , बालेन्द्र बालियान , अमित बालियान सरपंच व ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को दिशा देगी महापंचायत : सुभाष बालियान
पंचायत की सफलता के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। सर्वखाप मंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने कहा कि गांव में आयोजित होने वाली सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत समाज को दिशा देने का कार्य करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह लिखित में अपने सुझाव दें । जिससे उन पर अमल हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed