फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khairnagar market will shut down if action is not taken against the criminals.

Meerut News: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो खैरनगर बाजार बंद होगा

Sat, 04 Jul 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Khairnagar market will shut down if action is not taken against the criminals.
- दवा व्यापारी से ठगी के मामले में एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

- बाजार में स्थायी पुलिस पिकेट की उठी मांग

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक खैरनगर स्थित महामंत्री कार्यालय में हुई। महामंत्री रजनीश ने दवा व्यापारियों की सुरक्षा, लंबित पुलिस कार्रवाई और खैरनगर बाजार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि खैरनगर के एक थोक दवा व्यापारी द्वारा कई व्यापारियों के लाखों रुपये लेकर फरार होने की शिकायत काफी पहले एसपी सिटी से की गई थी। एसपी सिटी के निर्देश पर सीओ कोतवाली को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित व्यापारी वापस बाजार में आकर खुलेआम व्यापारियों को धमका रहा है।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन मोइनुद्दीन गुड्डू ने बताया कि दो जुलाई को महामंत्री रजनीश कौशल की अनुपस्थिति में उनके प्रतिष्ठान पर दो युवक घुस आए और उनके पुत्र आयुष कौशल के साथ अभद्रता की गई। इसकी शिकायत थाना देहली गेट में दी गई। संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल ने खैरनगर दवा बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस पिकेट की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसपी के निर्देश पर पुलिस पिकेट लगाई गई। अब पुलिसकर्मियों का आना बंद हो गया है। ऐसे में बाजार की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस पिकेट आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से एसएसपी से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं और ज्ञापन भेजा गया। देवेंद्र भसीन ने बताया कि खैरनगर स्थित व्यापारियों का पैसा लेकर वापस न देने वाली फर्म पर कार्यवाही कर पैसा दिलाया जाए। व्यापारी के बेटे को धमकी देने के मामले में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की जाए। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो खैरनगर के समस्त दवा व्यापारी बाजार बंद करने को विवश होंगे।

बैठक में हेमंत बंसल, राजीव ग्रोवर, मनोज शर्मा, पंकज अरोरा, पारस दुग्गल, वैभव आनंद, मोहित आहूजा, विष्णु, ब्रज गोपाल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, विवेक सिंघल, असब अंसारी मौजूद रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed