{"_id":"6aeb63f6d2b5a5a1780b9c7b","slug":"khadya-padarthon-ke-khilaf-abhiyan-ki-mang-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1348820-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग
बड़े प्रतिष्ठानों, डेयरी, मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों में छापेमारी की उठाई मांग
मेरठ। त्योहारों के मद्देनजर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग उठी है। हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मावा, पनीर, दूध, घी, खाद्य तेल और मिठाइयों की गुणवत्ता की सघन जांच कराने की मांग की है। संगठन ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों से अचानक छापेमारी कर नमूने लेने और मिलावट मिलने पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। हाल ही में संभल में कार्रवाई के दौरान 528 किलोग्राम संदिग्ध पनीर बरामद कर नष्ट कराया गया था। वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में करीब 1.94 करोड़ रुपये मूल्य का 1,19,187 किलोग्राम से अधिक खाद्य तेल जब्त किया गया था। इन घटनाओं से मिलावटखोरी पर प्रभावी निगरानी की जरूरत सामने आई है।
संगठन ने मेरठ शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाने की मांग की। इसके तहत डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, बेकरी, खाद्य गोदाम और खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों में जांच की जाए। बंद पड़ी फैक्ट्रियों की भी जांच कराने की मांग की गई, ताकि वहां अवैध निर्माण या भंडारण न हो सके। संगठन ने बड़े प्रतिष्ठानों और थोक विक्रेताओं पर भी निगरानी रखने तथा नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की।