फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khadar farmers in trouble, how to cross the Ganges farming, even after two months, approach road is not fixed

मेरठ: संकट में दर्जनों गांवों के किसान, एप्रोच रोड दुरुस्त न होने से सता रहा ये डर, आखिर कब सुधरेंगे हालात

Sat, 08 Oct 2022 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

दर्जनों गांवों के किसान संकट में हैं। अभी तक एप्रोच रोड दुरुस्त न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को यह डर सता रहा है कि फसल को घर कैसे लाएंगे।

विज्ञापन
Khadar farmers in trouble, how to cross the Ganges farming, even after two months, approach road is not fixed
एप्रोच रोड पर संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों हस्तिनापुर में गंगा के आसपास लगते गांवों के किसान संकट में हैं। गंगा पार बिजनौर क्षेत्र में उनके खेत हैं। गंगा पुल की एप्रोच रोड पानी के तेज बहाव से टूट जाने के बाद किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जान संकट में डालकर नाव से गंगा पार तो कर पा रहे हैं। लेकिन आगामी दिनों में उन्हें फसल अपने क्षेत्र में लाने के लिए समस्या पैदा हो जाएगी।

विज्ञापन


खादर क्षेत्र के गांव भीमकुंड, मनोहरपुर, लतीफपुर, सिरजोपुर हादीपुर गावड़ी, फतेहपुर प्रेम आदि दर्जनों गांवों के किसानों का कहना हैं कि गंगा पुल की एप्रोच रोड टूटने से उनकी करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो रही है। एप्रोच रोड जल्द दुरुस्त होने की भी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वह जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे गंगा पार खेती करने जाते हैं। कई बार नाव में हादसे होते-होते बचे हैं। लेकिन परिवार के पालन पोषण के लिए जिंदगी दांव पर लगाकर खेती करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण विजयपाल, कुलदीप, सोहनवीर, सतीश, किशनपाल, रामअवतार, बृजपाल आदि ने बताया कि 28 जुलाई को गंगा के तेज बहाव ने एप्रोच रोड को तबाह कर दिया था। करीब दो महीने का समय बीत चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सप्ताह में एप्रोच रोड दुरुस्त करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। जल्द एप्रोच रोड दुरुस्त नहीं हुई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्हें फसल औने-पौने दामों में बेचनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पुलिस चौकी पर 80 हजार लोगों की जिम्मेदारी, पर आठ साल से दर्ज नहीं हुई FIR, चौंका देगी ये रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed