फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keshav Prasad Maurya said that Roads to be built In the name of players and legends in up

अब यूपी में हर जिले को मिलेगी ये सौगात, उप मुख्यमंत्री ने बागपत से किया बड़ा ऐलान

Tue, 11 Sep 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 11 Sep 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said that Roads to be built In the name of players and legends in up
बागपत सहारनपुर हाईवे के शिलान्यास के लिए पहुंचे योगी, गडकरी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महापुरुषों, शहीदों और खिलाड़ियों के नाम पर यूपी में सड़कों का निर्माण और  नामकरण कराया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के अलावा कांशीराम, कर्पूरी ठाकुर, हुकुम सिंह के नाम पर सड़कें होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों की दुकानें बंद कर दी है, यही वजह है कि भाजपा का विरोध किया जा रहा है। विपक्षी महागठबंधन नहीं बल्कि गठबंधन कर रहे हैं। जनता इनके चक्कर में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि  भाजपा उत्तर प्रदेश में 73 प्लस के साथ जीतकर आएगी, विपक्षी देखते रह जाएंगे -    
विज्ञापन


 

महापुरूषों और खिलाड़ियों के नाम पर होगा सड़क निर्माण

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि बागपत में विकास के नए युग की शुरूआत हो चुकी है। यूपी में सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई, महाराजा सूरजमल, राम मनोहर लोहिया, स्वर्गीय चौधरी हुकम सिंह, सावित्री बाई फूले, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह के नाम से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से गौरव पथ बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। भूमाफिया, अराजकता, गुंडों को बोल बाला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबको मुंह तोड़ जवाब दिया। भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया। भ्रष्टाचार की दुकानें बंद करा दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा भेदभाव की राजनीति करती है। विपक्षी गठबंधन कर 2019 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते है, लेकिन जनता अपने आप इसका जवाब देगी। कांग्रेस को सिर्फ गांधी परिवार की दिखाई देता था। आम जनता की कोई चिंता नहीं थी।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed