{"_id":"69aee9d8c1e5a9e2e1010436","slug":"keshav-narayan-came-out-ahead-in-horse-riding-competition-meerut-news-c-72-1-mct1004-149908-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घुड़सवारी प्रतियोगिता में सबसे आगे निकले केशव नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घुड़सवारी प्रतियोगिता में सबसे आगे निकले केशव नारायण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में चल रही भारतीय घुड़सवारी महासंघ की राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में सोमवार को प्री-नोविस ड्रेसाज की स्पर्धा हुई। इस स्पर्धा में विभिन्न टीमों के 52 घुड़सवारों ने भाग लिया। कड़ी स्पर्धा के बीच सागर ईएसए टीम के घुड़सवार केशव नारायण 32.8 पैनल्टी लेकर अपने घोड़े फेंक हाईट्स के साथ सबसे आगे रहे।
इसके बाद 33.7 पैनल्टी लेकर 61 केवेलरी के घुड़सवार अपूर्व दभाड़े अपने घोड़े राऊजी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 34 पैनल्टी के साथ 61 केवेलरी के घुड़सवार संदीप जे. ने अपने घोड़े वैष्णवी के साथ तीसरे स्थान पर बढ़त बनाई। 34.2 पैनल्टी लेकर 61 केवेलरी के घुड़सवार प्रदीप ने अपने घोड़े गौतम के साथ बढ़त बनाई। दस मार्च को प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।