{"_id":"68715db6f691538d1a07fee6","slug":"kept-her-in-the-house-on-the-pretext-of-marriage-beat-her-and-threw-her-out-meerut-news-c-27-1-smrt1043-154408-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर घर में रखा, मारपीट कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर घर में रखा, मारपीट कर निकाला
Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। हरिद्वार निवासी एक महिला ने एक युवक सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। कुछ समय बाद परिजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
हरिद्वार निवासी अपने पति को छोड़ चुकी एक महिला ने कबाड़ी वाला निवासी संदीप कुमार, उसके तीन भाइयों और मां के खिलाफ मारपीट कर घर से निकालने की नजीबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पूर्व पति से अलग होकर वह हरिद्वार में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान संदीप से उसकी मुलाकात हुई। संदीप उसे शादी का झांसा देकर गांव कबड़ीवाला ले आया। उसे गुमराह कर लीविंग सर्टिफिकेट बनवाकर उसे अपने घर में रख लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने स्वयं को गर्भवती बताते हुए पति और परिजनों पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी संदीप उसके भाइयों अमरदीप, बालम, नागा और मां ओमवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।