फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kent Board XI beat Boundary Blasters by 124 runs

कैंट बोर्ड इलेवन ने बाउंड्री ब्लास्टर को 124 रन से हराया

Mon, 15 Sep 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kent Board XI beat Boundary Blasters by 124 runs
गांधी बाग क्रिकेट मैदान में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में रविवार को कैंट बोर्ड इलेवन और बाउंड्री इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें कैंट बोर्ड इलेवन ने 124 रन से मैच जीता। कैंट बोर्ड इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 283 रन बनाए। इसमें आदिल ने 125 रन की शतकीय पारी खेली। अकरम ने 24, शानू ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में बाउंड्री ब्लास्टर की ओर से मधुसूदन व काशी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाउंड्री ब्लास्टर की टीम 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। टीम की ओर से काशी ने 57 रन की पारी खेली। मुकुल ने 23 रन बनाए। कैंट बोर्ड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में सीईओ जाकिर हुसैन ने 2 और आदिल ने 2 विकेट लिए। इस मौके पर शहीन, ज्वॉइंट सीईओ हर्षिता ने विजेता टीम को सम्मानित किया। यहां एई पीयूष गौतम, रमेश बाबू, कोच तनकीब अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed