फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kejareevaal kee kisaan mahaapanchaayat ke lie taiyaaree tej

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरठ में करेंगे किसान महापंचायत, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Sat, 20 Feb 2021 12:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
kejareevaal kee kisaan mahaapanchaayat ke lie taiyaaree tej
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अपार चैंबर में किसान महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभाजीत सिंह जी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर केजरीवाल मॉडल को समझाएं और महापंचायत में पहुंचने का आह्वान करें।

विज्ञापन


सभाजीत सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत बाईपास स्थित संस्कृति रिसॉर्ट में होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। इससे जनता में अविश्वास बढ़ रहा है। वहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महिला सुरक्षा के मामले में केजरीवाल सरकार का मॉडल श्रेष्ठ है। इसीलिए लोग प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल को ही लागू कराना चाहते हैं। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि किसानों के साथ जितनी तानाशाही इस बार हो रही है। इतनी कभी नहीं हुई है। इसलिए सारे किसान एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर में करेंगी किसान महासभा, रैली स्थल पर डटे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश सचिव एवं मेरठ प्रभारी नवाब सोनी, जिला अध्यक्ष ओपी संत, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. गुरविंदर सिंह्र, यूथ सोशल मीडिया प्रमुख सुशील पटेल, महकार सिंह कश्यप, जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष बादल मलिक, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देशवीर सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रधान, महिला प्रकोष्ट की जिला अध्यक्ष ममता ऋषि, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साकिर त्यागी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. एहकाम खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौहर रजा सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed