फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   KCH Basketball Tournament Concludes; Winners Honoured

Meerut News: केसीएच बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन, विजेता सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
KCH Basketball Tournament Concludes; Winners Honoured
बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित केसीएच बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें अलग-अलग वर्गों में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में अंडर-10 में केपीएस और बालिका वर्ग में आईआईएमटी की टीम ने बाजी मारी।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन खाटू वाली दीदी, ललित चपराना, अंकुर कुशवाहा ठाकुर, दिव्यम श्रीवास्तव सहित अन्य ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक एवं कोच शशांक कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए बालक एवं बालिका वर्ग की लगभग 80 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-10 में केपीएस, अंडर-12 में ओजी बॉलर्स, अंडर-14 में ओजी बॉलर्स, अंडर-17 में अवेंजर, अंडर-21 में डोमिनेटर्स की टीम विजेता रही। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-12 - आईआईएमटी बॉलर्स, अंडर-14 में एमपीजीएस और अंडर-17 में एमपीजीएस की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed