फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kazmabad Goon village farmers not ready to give land

आगे नहीं बढ़ पा रही नए औद्योगिक क्षेत्र की योजना

Tue, 17 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kazmabad Goon village farmers not ready to give land

मेरठ। जमीन की कमी एक बार फिर उद्योगों के विकास में बाधक बन सकती है। जिले में काजमाबाद गून में 250 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र की परियोजना खटाई में पड़ गई है। प्रशासन और किसानों के बीच जमीन अधिग्रहण को लेकर सहमति न बनने से नया औद्योगिक क्षेत्र उद्यमियों से छिन सकता है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 175 किसानों की जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित था।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिलों को एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का आदेश दिया है। वहीं मेरठ में ओडीओपी योजना के तहत स्पोर्ट्स सिटी बनाने की बात भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने उद्यमियों के साथ हुई वार्ता के बाद जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का आदेश दिया है। मेरठ में इन तीनों आदेशों का पालन काजमाबाद गून में नया औद्योगिक क्षेत्र बनाकर हो सकता है। यह गांव एक्सप्रेसवे के नजदीक है। यूपीएसआईडीसी ने यहां 250 एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित की है। किसान चिह्नित जमीन यूपीएसआईडीसी द्वारा प्रस्तावित कीमत पर देने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी 40 लाख हेक्टेयर के अनुसार 400 रुपये वर्ग मीटर मूल्य पर जमीन अधिग्रहीत करना चाहता है। किसानों की मांग इसके दस गुना अधिक यानी चार हजार रुपये वर्ग मीटर है। पिछले दिनों किसानों के साथ हुई प्रशासन की बैठक में किसानों ने अपनी मांगें रखी थीं। इसके बाद यूपीएसआईडीसी ने एक-एक किसान से सहमति पत्र पर जवाब मांगा है। दो सप्ताह से अधिक गुजरने के बाद किसी भी किसान ने सहमति नहीं दी है। कोई किसान इस कीमत पर जमीन देने को राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के अनुसार किसान पहले ही अपनी मांग रख चुके हैं। अभी तक किसी किसान ने यूपीएसआईडीसी की प्रस्तावित कीमत पर सहमति नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed