फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kazmabad Goon: After the blasts of bullets, sticks and sticks

काजमाबाद गून : बुलेट के धमाकों के बाद चले लाठी-डंडे

Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 AM IST
विज्ञापन
Kazmabad Goon: After the blasts of bullets, sticks and sticks
परतापुर। काजमाबाद गून गांव में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में बुलेट धमाकों को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने केएमसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

काजमाबाद गून गांव निवासी ब्रजवीर सिंह और सचवीर सिंह के परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। बुधवार देर रात गून गांव में सतवीर सिंह की पुत्री का विवाह था। विवाह के दौरान ब्रजवीर सिंह पक्ष के लोगों ने बुलेट मोटरसाइकिल से धमाके करने शुरू कर दिए। मना करने पर सचवीर सिंह पक्ष के लोगों ने भी बुलेट से धमाके करने शुरू कर दिए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट, गाली गलौज के बाद लाठी डंडे निकल आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से तीन कारों व अन्य दो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

केएमसी में आजाद वीर व अक्षय उर्फ आशु को भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। अजयवीर पक्ष के संदीप, उसके चाचा संतवीर व दूसरे पक्ष के मनोज, मानसिंह, भारत, राहुल उसकी पत्नी व ब्रजवीर के पुत्र की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवाद के चलते गांव की गलियों में ईंटों का जमावड़ा हो गया। गांव में रातभर एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। गांव में सतर्कता के हिसाब से गश्त की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed