Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kavi mammelan in meerut

महंगाई ने कमर तोड़ दी...बच्चों ने गुल्लक भी फोड़ दी

Thu, 17 Oct 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
kavi mammelan in meerut
मेरठ। ‘महंगाई ने तो इस दफा कमर ही तोड़ दी, जीने की आम शख्स ने इच्छा ही छोड़ दी, ऐसी दीवाली आई के छुट्टे नहीं बचे, इस बार मेरे बच्चों ने गुल्लक भी फोड़ दी।’ डॉ. ईश्वर चंद गंभीर की इस कविता पर श्रोता वाह-वाह कह उठे।
विज्ञापन

मौका था रोडवेज चैंबर ऑफ कामर्स में ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का, जिसमें कवियों ने कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. ईश्वर चंद गंभीर ने एक और कविता सुनाई ‘मां लक्ष्मी धन बांटती, सबके घर-घर जाय, मैंने भी अबकी दफा, पता दिया लिखाय’। वहीं, कवि विमल ग्रोवर ने पढ़ा ‘दूर हों सभी के मन के विकार जरूरी है, मिल-जुलकर रहें अपने परिवार जरूरी है, छोटों में हो सत्कार...बड़ों में थोड़ी शर्म, हम सब में रहें बाकी संस्कार जरूरी है’।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि रमजान में राम आता है, दीपावली में अली आता है, इसलिए इस पर्व को दोनों समुदाय के लोग मिलकर मनाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी पवन मित्तल, दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, विजय आनंद ने की। एसोसिएशन अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह बेदी ने मेरठ ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन के गठन और व्यापारियों की एकजुटता के संबंध में बताया और सभी को दीपावली की शुभकामना दी। कार्यक्रम के अंत में संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों सहित कवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमल ठाकुर, सतीश जैन, जनक राज प्ररूथी, दर्शन लाल अरोड़ा, सुरेश चंद्रा, बलबीर सिंह, जसमीत सिंह, दीपक गुलाटी, आयुष गोयल और मनोज गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed