{"_id":"596fbd844f1c1b90798b4568","slug":"kavarya-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से खाना देने आए थे कुछ साथियों को, लग गई कांवड़ियों की बाइक में टक्कर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से खाना देने आए थे कुछ साथियों को, लग गई कांवड़ियों की बाइक में टक्कर...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की रोड पर लालकुर्ती क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार कांविड़यों को टक्कर लग गई। इसके बाद अन्य कांवड़ियों ने कार सवार युवकों को घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गये। बाद में लालकुर्ती पुलिस ने मामला शांत कराया। हापुड़ के धौलाना निवासी कांवड़िये हरिद्वार से लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे कांवड़िये लालकुर्ती क्षेत्र में रुड़की रोड पर रुके थे। इस बीच इनोवा कार से सड़क किनारे खड़ी बाइक गिर गई। इस पर कांविड़यों ने हंगामा कर दिया और आरोपी कार चालक से धक्का-मुक्की करने लगे। सूचना पर यूपी-100 और लालकुर्ती थाने की फैंटम पहुंच गई। मोदीनगर निवासी आरोपी कार सवार युवकों ने बताया कि उनके परिवार से कुछ कांवड़िये यहीं रुके हैं, वह उन्हें खाना देने आये थे। जान बूझकर टक्कर नहीं मारी थी। उन्हें खुद हरिद्वार जल लेने जाना है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती सुधीर कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
बाइक फिसली, बाल-बाल बचे
खरखौदा निवासी दो युवक बुधवार दोपहर को बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। मवाना रोड पर रक्षापुरम के पास अचानक मिट्टी के ब्रेकर के पास बाइक फिसल गई। इस दौरान दोनों युवक बाल-बाल बच गये। बाद में दोनों युवक बाइक से हरिद्वार चले गये।
विज्ञापन
बाइक फिसली, बाल-बाल बचे
खरखौदा निवासी दो युवक बुधवार दोपहर को बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। मवाना रोड पर रक्षापुरम के पास अचानक मिट्टी के ब्रेकर के पास बाइक फिसल गई। इस दौरान दोनों युवक बाल-बाल बच गये। बाद में दोनों युवक बाइक से हरिद्वार चले गये।
विज्ञापन