फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashyap Samaj took out a candle march in protest against Sonu's murder.

Meerut News: सोनू की हत्या के विरोध में कश्यप समाज ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 21 Jan 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Kashyap Samaj took out a candle march in protest against Sonu's murder.
सरधना में सोनू की हत्या के बाद हस्तिनापुर में कैंडल मार्च निकालते कश्यप समाज के लोग स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। सरधना क्षेत्र में 6 जनवरी को हुई मुजफ्फरनगर निवासी सोनू की हत्या के विरोध में कश्यप समाज के लोगों ने कस्बे की अंबेडकर मार्केट से उधम सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रेम कश्यप ने बताया कि सरधना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व मुजफ्फरनगर निवासी सोनू कश्यप को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। इसके विरोध में कस्बे में भी भारी रोष है। सोनू कश्यप की हत्या के बाद न्याय की मांग के लिए कश्यप समाज द्वारा अंबेडकर मार्केट से उधम सिंह चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें प्रेम कश्यप, सुशील कश्यप, अशोक कश्यप, पंकज कश्यप, कपिल कश्यप, प्रमोद कश्यप, सुमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को सोनू कश्यप अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ जा रहा था। रास्ते में दबंगों द्वारा सोनू को बंधक बनाकर जिंदा जला दिया था। इस मामले में जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा कश्यप समाज इसकी लड़ाई लड़ता रहेगा। इस दौरान समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सरधना में सोनू की हत्या के बाद हस्तिनापुर में कैंडल मार्च निकालते कश्यप समाज के लोग स्रोत संवाद

सरधना में सोनू की हत्या के बाद हस्तिनापुर में कैंडल मार्च निकालते कश्यप समाज के लोग स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed