फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   karwa Chauth: LIU office in Meerut turned into a beauty parlor, employees were seen aplying mehendi

karwa Chauth: मेरठ में LIU का ऑफिस बना ब्यूटी पार्लर, मेहंदी लगवाती दिखीं कर्मचारी, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Wed, 01 Nov 2023 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

मेरठ के खुफिया विभाग का दफ्तर ब्यूटी पार्लर बन गया। यहां खुद कर्मचारी ही बाहरी लोगों से सेंध लगवा रहे हैं। करवा चौथ के मौके पर एलआईयू के दफ्तर में महिला कर्मचारी बाहरी लोगों से मेहंदी लगवाती दिखी। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
karwa Chauth: LIU office in Meerut turned into a beauty parlor, employees were seen aplying mehendi
मेहंदी लगवाती महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में करवाचौथ के त्योहार पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट यानी एलआईयू का दफ्तर ब्यूटी पार्लर बन गया। यहां महिला कर्मचारी बाहरी महिलाओं से मेहंदी लगवाती नजर आई। वहीं खुफिया विभाग के दफ्तर में इस तरह महिला कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन


देखें वीडियो:
विज्ञापन

 

करवाचौथ पर आज जहां पूरे देश में सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखी हैं। पति के लिए सोलह श्रृंगार में सज रही हैं, वहीं मेरठ का LIU दफ्तर ब्यूटीपार्लर बना हुआ है। दफ्तर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने ऑफिस में ही अपने मेंहदी लगवाई।

महिला पुलिसकर्मियों के अनुसार ड्यूटी के कारण तैयार होने का समय नहीं मिला। मेंहदी भी नहीं लगवा पाईं। इसलिए अब ऑफिस में ही शगुन कर रही हैं। क्या करें परंपरा है तो निभाना पड़ेगा। नौकरी भी करनी है।

ब्यूटी पार्लर से बुलवाई मेंहदी आर्टिस्ट
मेरठ LIU दफ्तर का नजारा करवाचौथ के दिन बदला हुआ है। ये खुफिया विभाग नहीं बल्कि ब्यूटीपार्लर नजर आ रहा है। दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें LIU ऑफिस की महिला पुलिसकर्मी हाथों में मेंहदी रचवाते दिख रही हैं। ऑफिस में ही आर्टिस्ट मेंहदी लगा रही है।

मेंहदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लर से मेंहदी आर्टिस्ट को बुलाया गया। जो मेंहदी लगा रही है। यह वीडियो एक महिला पुलिसकर्मी की प्रोफाइल से अपलोड किया गया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दफ्तर में मेंहदी लगवाती महिला पुलिसकर्मी वीडियो में साफ नजर आ रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में मूवी सांग मेंहदी है रचने वाली को भी लगाया है। हालांकि खुफिया विभाग के दफ्तर में बाहरी लोगों को मेहंदी लगवाने के लिए बुलाने पर सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed