फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: छलनी से चांद का दीदार कर खोला व्रत, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी ने लखनऊ मे निभाई रस्म

Wed, 01 Nov 2023 08:51 PM IST
Dimple Sirohi Karwa Chauth 2023: सुहागिनों ने सज-धज कर सुनी कथा, छलनी से चांद और सजना के दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें
Karwa Chauth 2023: सुहागिनों ने सज-धज कर सुनी कथा, छलनी से चांद और सजना के दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Married women read katha, opens up their fast by looking at the moon and partner
करवा चौथ का व्रत खोलते डिप्टी सीएम व उनकी पत्नी दाएं - फोटो : Amar Ujala

करवाचौथ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुहागिनों ने सजधज कर शाम के समय करवाचौथ की कथा सुनी। मंदिरों में पहुंचकर विवाहिताओं ने पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना की। करवाचौथ के लिए पिछले एक सप्ताह से तैयारियों की जा रही थीं। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ व्रत की रस्में पूरी कीं।


 

वहीं पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टालों, ब्यूटी पार्लरों, सराफा बाजारों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। यहां तक कि बुधवार को करवा चौथ के दिन भी खरीदारी करने में विवाहिताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर तक बाजारों में भीड़ नजर आई। शाम को सुहागिनों ने सज धजकर सोलह श्रृंगार किया और फिर व्रत कथा सुनी। इसके बाद छलनी से चांद का दीदार कर पिया के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। देखें पश्चिमी यूपी में कैसी रही करवा चौथ की धूम।

Karwa Chauth 2023: Married women read katha, opens up their fast by looking at the moon and partner
विनोद कुमार व उनकी पत्नी - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरना स्थल पर करवा चौथ व्रत खोला गया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार व उनकी पत्नी ने धरनास्थल पर ही व्रत खोला। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा व उनकी पत्नी ने भी धरनास्थल पर ही चांद का दीदार कर व्रत खोला।
Karwa Chauth 2023: Married women read katha, opens up their fast by looking at the moon and partner
करवा चौथ व्रत खोलती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ के व्रत की कथा सुनकर महिलाओं ने व्रत कथा सुनी और फिर एक दूजे के साथ सेल्फी भी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Married women read katha, opens up their fast by looking at the moon and partner
सहारनपुर जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी - फोटो : Amar Ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला कारागार में बंद महिला बंदियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन द्वारा इनके लिए विशेष व्यवस्था की गई। बिजनौर जिला कारागार में अलग-अलग मामलों में बंद 22 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। इनके व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी सामग्री माहिया कराई गई। साथ ही विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Married women read katha, opens up their fast by looking at the moon and partner
सहारनपुर में जिला कारागार में व्रत पूजन करती महिला बंदी - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर जिला कारागार में महिला बंदियों ने करवाचौथ की कथा भी सुनी और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ व्रत खोला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि महिला बंदियों के लिए व्रत रखने की सभी व्यवस्था की गई। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सामूहिक रूप से महिला बंदियों ने पूजा कर व्रत खोला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed