फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karwa Chauth 2023: Demand for Kanjivaram and Banarasi sarees, huge purchases for fast

Karwa Chauth 2023: कांजीवरम और बनारसी साड़ी की डिमांड, हुई जमकर खरीदारी, हाथों में लगी मेहंदी

Tue, 31 Oct 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Oct 2023 03:18 PM IST
सार

करवा चौथ के त्योहार पर कल सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए सोलह श्रृंगार कर व्रत रखेंगी। इसके लिए पिछले कई दिन से तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में बनारसी और कांजीवरम साड़ियों की मांग रही तो वहीं मेहंदी के स्टॉल्स पर भीड़ जमा है। देखें मेरठ में कैसा है त्योहार का उल्लास।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023: Demand for Kanjivaram and Banarasi sarees, huge purchases for fast
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। महिलाएं 16 शृंगार कर सुहाग के लिए व्रत करेंगी। सास और बहू के साथ पूरा परिवार त्योहार की तैयारियों में लगे हैं। सोमवार को बाजार बंदी का दिन होने के कारण त्योहार के चलते सभी दुकानें खुली रहीं। आबूलेन से सदर तक ज्यादातर दुकानों के बाहर महिलाएं सुबह से ही मेहंदी लगवाती नजर आईं।
विज्ञापन


 

महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी में लगी हैं। इस बार बनारसी के साथ कांजीवरम साड़ी के साथ लाइट वेट लहंगे भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। सदर व्यापारी अमित बंसल ने बताया कि जयपुर, बंगलूरू, बनारस और कोलकाता की स्टोन वर्क के साथ कढ़ाई वाली साड़ियों की खरीदारी की जा रही है।

कांजीवरम की मांग
बाजार में पूरी तरह सिल्क छाया हुआ है। फैशन के साथ लोगाें का टेस्ट भी बदलता रहता है। इस बार बनारसी के साथ कांजीवरम की मांग बढ़ी है। लाइट वेट के साथ हैवी लुक वाली डिजाइनर साड़ी भी पसंद की जा रही हैं। - शलभ, संचालक, कल्याण जी साड़ी।

लगातार बढ़ रही है सेल
बाजार में कपड़ों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। त्योहारों के साथ लोग विवाह आदि मांगलिक आयोजनों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। नवंबर और दिसंबर विवाह सीजन विवाह के नाम रहेंगे। - अंकुर गोयल, खंदक व्यापारी

करवाचौथ पर जगमगाया मीना बाजार
करवाचौथ से दो दिन पूर्व साड़ी की मेचिंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और चूड़ियों की खरीदारी की जा रही हैं। सास बहू को और बहू सास को चूड़ियों के साथ शृंगार का सामान देती हैं। ऐसे में सुबह से शाम तक बाजार में रौनक है। सोमवार को देर रात घंटाघर, सदर, लालकुर्ती, शारदा रोड सहित सभी बाजारों में चूड़ी, कंगन की खरीदारी हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कास्मेटिक्स की भी दुकानें सजीं
करवाचौथ के चलते बाजार में शृंगार के सामान जिसमें बिंदी, मेहंदी, सिंदूर, क्रीम, परफ्यूम, बॉडी स्प्रे, नेल पेंट, काजल आदि की सामान की खरीदारी हुई। सदर कास्मेटिक्स व्यापारी अमित ने बताया कि हर विवाहिता अपने जरूरत के अनुसार सामान खरीद रही हैं। मंगलवार को भी देर रात तक बाजार में खरीदारी होगी।

पाजेब के साथ बिकी बिछिया
करवाचौथ पर बिछिया बदलने की परंपरा होती है। ज्यादातर घरों में महिलाएं इस परंपरा को अपनाती हैं। सास अपनी बहू को नई बिछिया देती हैं। इसके साथ बाजार से पाजेब भी खरीदी जा रही हैं। सराफ व्यापारी आकाश मांगलिक ने बताया कि लाइट और हैवी वेट दोनों ही तरह की पाजेब खरीदी जा रही हैं।
संपूर्ण सामान के साथ आई थाली

करवाचौथ पर करवा और थाली का पूजन में प्रयोग किया जाता है। ज्यादातर लोग स्टील की थाली का प्रयोग करते हैं। इस बार बाजार में संपूर्ण पैक के साथ थाली उपलब्ध हैं। इन थालियों को गोटा और कपड़े से सजाया गया है। पूजा का सभी सामान इसमें पैक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed