{"_id":"5e309a828ebc3e4afe31406c","slug":"kartik-tyagi-got-4-wicket-in-under-19-world-cup-meerut-news-mrt466099377","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक की स्विंग के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक की स्विंग के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ढेर
विज्ञापन
मेरठ। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 वर्ल्डकप में भामाशाह के गेंदबाज कार्तिक त्यागी की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कार्तिक की स्विंग के सामने आस्ट्रेलिया बल्लेबाज धराशायी हो गए। उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। कार्तिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत की जीत पर शहरवासियों ने खुशी जताई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही। मेरठ के प्रियम गर्ग भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वह 16वें ओवर में 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अन्य बल्लेबाजों ने टीम के स्कोर को 50 ओवर में 233 रन तक पहुंचाया। उसके बाद गेंदबाजी की जिम्मेदारी कार्तिक ने संभाली। विकेटकीपर ध्रुव ने आस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज को रन आउट कर पहली सफलता दिलाई। उसके बाद कार्तिक ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आलीवर डेविस ने कार्तिक को मैच के दौरान कुछ कहा। जिसके जवाब देते हुए कार्तिक ने 2 रन के निजी स्कोर पर डेविस को आउट कर दिया। भारत ने 74 रन से शानदार जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में जीतते ही किला परीक्षितगढ़ स्थित प्रियम गर्ग के आवास पर जश्न मनाया गया।
वर्ल्डकप जीतने की उम्मीद बढ़ी
बल्लेबाजी में भले ही प्रियम कुछ खास न कर पाया हो, लेकिन टीम की जीत से उसका मनोबल बढ़ा है। अब विश्वकप जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है। सेमीफाइनल में प्रियम बड़ा स्कोर कर टीम को जीत दिलाएगा। - नरेश गर्ग, प्रियम के पिता
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया को हराना बड़ी बात
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना बड़ी बात है। यूपी के गेेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब विश्वकप जीतने की उम्मीद और बढ़ गई है। खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे हैं। - युद्धवीर सिंह, यूपीसीए सचिव
ट्विटर ट्रेंड में भी छाए कार्तिक
दक्षिण अफ्रीका की पिच पर अपनी स्विंग से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पस्त करने वाले कार्तिक त्यागी ने ट्विटर ट्रेंड में भी धूम मचा दी। उनकी स्विंग का जलवा इतना हुआ वह ट्विटर पर चर्चित मामलों में अंतिम-दस पर ट्रेंड करते रहे। मैच का परिणाम आने के बाद ट्विटर पर अंडर-19 का क्वार्टर फाइनल मैच छा गया। ट्विटर ट्रेंड के की-वर्ड में नंबर-दो पर हैशटेग इंडिया और आस्ट्रेलिया, नंबर तीन पर हैशटेग अंडर-19 सीडब्लूसी, नंबर आठ पर हैशटेग अंडर-19 वर्ल्ड कप, नंबर-दस पर हैशटेग पर कार्तिक त्यागी, नंबर 11 पर हैशटेग त्यागी पर ट्रेंड चलता रहा।