फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kartik Purnima fair will also be organised at Manoharpur Ganga Ghat

Meerut News: मनोहरपुर गंगा घाट पर भी लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

Tue, 04 Nov 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima fair will also be organised at Manoharpur Ganga Ghat
हस्तिनापुर। क्षेत्र के तीन स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मखदूमपुर में जिला पंचायत द्वारा मेले का आयोजन कराया जा रहा है। हस्तिनापुर में नगर पंचायत द्वारा और मनोहरपुर गंगा घाट पुल पर बिजनौर प्रशासन द्वारा मेले का आयोजन कराया जा रहा है। मनोहरपुर गंगा घाट प्रबंधन सुधार समिति के अध्यक्ष एवं मेला आयोजन ब्रजमोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मनोहरपुर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ आदि व गंगा के दूसरी ओर चांदपुर, नारनौर, खानपुर, ब्लाक जलीलपुर, दतियाना आदि दर्जनों गांवों के श्रद्धालु दीपदान करेंगे। इस मेले की अनुमति बिजनौर प्रशासन ने मेरठ के अधिकारियों से ली है। कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जयंत ने बताया कि मेला बिजनौर के अधिकारियों की देखरेख में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed