{"_id":"67521102c7864b895a033625","slug":"karishmas-breath-broke-the-innocent-child-lost-her-mothers-lap-meerut-news-c-72-1-mrt1062-125589-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: करिश्मा की सांसों की डोर टूटी, मासूम से छिना मां का आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: करिश्मा की सांसों की डोर टूटी, मासूम से छिना मां का आंचल
Fri, 06 Dec 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बेटी को जन्म देते ही कुछ देर बाद हादसे में करिश्मा की सांसों की डोर टूट गई और मासूम से मां का आंचल छिन गया। जो परिवार वाले बच्ची के जन्म के बाद मिठाई बांट रहे थे, दूसरे ही पल उन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में मौजूद हर शख्स यही कह रहा था कि हे भगवान ये क्या हो गया। अब मासूमों का क्या होगा।
करिश्मा के पति अंकुश मावी आर्मी में हैं। आजकल उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में चल रही है। इनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनके चार वर्षीय बेटी है। प्रसव पीड़ा के चलते करिश्मा को सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब पौने चार बजे करिश्मा ने बेटी को जन्म दिया। दो घंटे बाद उसे ऑपरेशन थियेटर से सीधे रूम में शिफ्ट किया जा रहा था। लिफ्ट में यह हादसा हो गया। मासूमों को देखकर परिजनों और गांव के लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे हैं। बच्ची की मां के जाने के बाद पूरा परिवार गम में डूबा है।
पल भर में गम में बदल गई खुशियां
करिश्मा की डिलीवरी होने के बाद पूरे परिवार ने अपनी रिश्तेदारी में खुशखबरी की जानकारी दी। इसी बीच जब लिफ्ट मौत बनकर आई, तो पलभर में खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर आए थे अंकुश
पत्नी की डिलिवरी के लिए ही अंकुश पांच दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। परिजनों ने बताया कि अंकुश अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे। वह इस मौके पर उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहते थे। अंकुश सेना की मेडिकल कोर में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन