{"_id":"69653715ad9df8ab8a0aa990","slug":"kapsaad-incident-ruby-kept-crying-hugging-brother-narsi-remembering-her-mother-2026-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ कांड: भाई नरसी से लिपटकर रोती रही रूबी, करती रही मां को याद, गांव पहुंचते ही उसे देखने के लिए लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ कांड: भाई नरसी से लिपटकर रोती रही रूबी, करती रही मां को याद, गांव पहुंचते ही उसे देखने के लिए लगी भीड़
Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:32 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ स्थित आशा ज्योति केंद्र से रूबी को पुलिस ने उसके गांव कपसाड़ भेज दिया। कार में बैठी रूबी लगातार रोती रही और मम्मी-मम्मी कहकर बेसुध होती रही। भाई और पुलिस ने गांववालों से शांत रहने की अपील की।
विज्ञापन
भाई नरस से लिपटकर रोती बहन रूबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशा ज्योति केंद्र से रूबी को उसके पिता व भाई के साथ कार में बैठाकर घर भेज दिया गया। भाई नरसी से लिपट कर रूबी मां को याद कर बार-बार रोए जा रही थी। परिजनों ने बताया कि रास्ते भर उसके होंठों से बार-बार सिर्फ मां का नाम निकल रहा था। पांचवें दिन रूबी घर पहुंची। रास्ते भर सुबक-सुबक कर रोती रूबी मंझले भाई मनदीप और शिवम के कंधे पर सिर रखकर बेसुध हो गई।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर रूबी ने बार-बार मां का नाम लिया। रूबी को उसके भाई नरसी और बुआ सर्वेश देवी ने बार-बार संभाला। सोमवार रात करीब आठ बजे रूबी के घर लौटने की खबर फैलते ही गांव में हलचल मच गई। उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई नरसी, बुआ सर्वेश और पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि घर के बाहर न निकलें और फोन पर अनावश्यक बातचीत न करें। प्रशासन ने भी स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी तरह की अफवाह न फैलने पाए। पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव में पांच जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए और हर गली- सड़क पर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पूरे गांव को छावनी में तब्दील करते हुए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी।
यह है मामला
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में आठ जनवरी बृहस्पतिवार सुबह रूबी अपनी मां सुनीता के साथ गन्ने की छिलाई करने के लिए जा रही थी। गांव के बाहर रजबहे पर गांव के ही आरोपी पारस सोम ने रूबी का अपहरण कर लिया था। विरोध करने पर उसकी मां सुनीता की फरसे से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। इसे लेकर प्रदेश की सियासत में गरमाई हुई है। विपक्ष ने इस मामले को मुद्दा बनाया बनाया हुआ है। वारदात के तीसरे दिन शनिवार देर शाम को पुलिस ने युवती रूबी को सकुशल तलाश कर आरोपी पारस सोम को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया था।