फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanya Pujan held on Maha Ashtami in Mawana; girls served a meal with devotion

Meerut News: मवाना में महाअष्टमी पर कन्या पूजन, श्रद्धा से कराया भोजन

Sun, 18 Oct 2026 05:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kanya Pujan held on Maha Ashtami in Mawana; girls served a meal with devotion
अष्टमी पर प्रसाद ग्रहण करती कन्याएं। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मवाना नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाअष्टमी का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण धार्मिक माहौल से गुंजायमान रहा। तड़के से ही मंदिरों और श्रद्धालुओं के घरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी।
श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का विधि-विधान से ध्यान लगाया। उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मातारानी के जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

अष्टमी पूजन के बाद क्षेत्र भर में कन्या पूजन और भोजन कराने के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने नौ वर्ष तक की छोटी कन्याओं को देवी मां का साक्षात स्वरूप मानकर आमंत्रित किया। बालिकाओं के पांव पखारकर उनके माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया गया। इसके बाद कलावा भी बांधा गया। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक हलवा, पूरी, काले चने और फल-मिठाई का विशेष प्रसाद जिमाया गया। भोजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने कन्याओं को वस्त्र, शिक्षण सामग्री, उपहार और दक्षिणा भेंट की। उन्होंने कन्याओं का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed