{"_id":"6a6f65c2cd0c4495a10fac93","slug":"kanwariya-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106244-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वाहन की टक्कर से कांवड़िया घायल
विज्ञापन
दौराला। हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा कांवड़िया रविवार शाम दौराला कस्बे में बालाजी ढाबे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी विक्की पुत्र सतीश परिवार के साथ कार से हरिद्वार जल लेने जा रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे वह दौराला स्थित बालाजी ढाबे पर रुका। बताया गया कि गाड़ी से उतरते समय किसी वाहन ने उसे साइड मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
-- -- -- -