{"_id":"686c2ec92e008bb2de0fd7c7","slug":"kanwar-yatra-roadways-buses-will-be-available-from-sohrab-gate-depot-not-from-bhaisali-meerut-news-c-14-1-mrt1005-909710-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा...भैसाली से नहीं, सोहराब गेट अड्डे से मिलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा...भैसाली से नहीं, सोहराब गेट अड्डे से मिलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
सुनील कैथवास.....भैंशाली बस स्टेशन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान 10 से 24 जुलाई तक मेरठ से दिल्ली, उत्तराखंड व अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन रहेगा। दस जुलाई से रोडवेज बसें भैसाली अड्डे से नहीं बल्कि सोहराब गेट अड्डे से ही मिलेंगी। इससे दूरी बढ़ने के कारण यात्रियों की जेब पर किराए का भी भार पड़ेगा।परिवहन निगम ने रूट डायवर्जन का प्लान तो बना लिया है, लेकिन किराए का निर्धारण दूरी के अनुसार एक-दो में ही कर दिया जाएगा।
सोहराब गेट डिपो में 253 रोडवेज और अनुबंधित बसें हैं। इनमें से 251 बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। इनके अलावा भैसाली डिपो और मेरठ डिपों की भी बसें सोहराब गेट से ही चलेंगी। नए प्लान के अनुसार 10 से 24 जुलाई के बीच, मेरठ से आगरा, हरिद्वार, अफजलगढ़, हरिद्वार-कांशीपुर से वापस मेरठ, मेरठ से बिजनौर, अफजलगढ़, कांशीपुर-रूद्रपुर, हल्द्वानी-टनकपुर, रामनगर, मेरठ से अमरोहा-नौगावा-हरिद्वार-मेरठ और मेरठ से संभल-चंदौसी-हरिद्वार से मेरठ रूट पर बसों का संचालन होगा।
इसी तरह मेरठ से दिल्ली, बुलंदशहर, बदायुं, बरेली, रूपेडिया-आनंद विहार से गौरखपुर, मेरठ से दिल्ली, बुलंदशहर, बबराला, बदायुं, बरेली से गोंडा, मेरठ से बुलंदशहर, बदायुं, बरेली, लखीमपुर, लखनऊ और गौरखपुर, बरेली, पीलीभीत जाने वाली बसें वापसी में हरिद्वार जाएंगी। मेरठ से हापुड़, दिल्ली-मेरठ से बिजनौर से चंदक नजीबाबाद से होते हुए ऋषिकेश और कोटद्वार की ओर बसों का संचालन होगा। वहीं, मेरठ से बिजनौर-हापुड-दिल्ली, हरदोई और मेरठ से बिजनौर-मुरादाबाद और मेरठ से रार्धना-खेड़ा होते हुए शामली की ओर संचालन होगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
हरिद्वार के लिए बिजनौर होकर जाएंगी बसें
- 10 जुलाई के बाद हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती, दौराला, मोदीपुरम एनएच-58 और दिल्ली मार्ग को पूरी तरह शिवभक्तों को सौंपा जाएगा। इस मार्ग पर सभी हलके व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बिजनौर बैराज से नजीबाबाद के रास्ते से जाएंगी। इसी मार्ग से अन्य हलके और भारी वाहन भी हरिद्वार जा सकेंगे।
दिल्ली के लिए हापुड़ होकर जाएंगी बसें
- अभी दिल्ली, गाजियाबाद के लिए मेरठ भैसाली व मेरठ डिपो से बसें चल रही हैं। ये दस जुलाई से सोहराबगेट से संचालित की जाएंगी। मेरठ दिल्ली जाने-आने वाली सभी बसें, मेरठ से हापुड़ के रास्ते होकर जाएंगी।
-- -- --
सोहराब गेट से हरिद्वार के लिए 24 घंटे बस सेवा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। बढ़े किराए की सूची भी शीघ्र जारी होगी। महेश शर्मा, संचालन प्रभारी, सोहराब गेट डिपो मेरठ।