{"_id":"6a5e364ccda6aff3d40c89a5","slug":"kanwar-yatra-carrying-tridents-swords-and-weapons-is-prohibited-meerut-news-c-72-1-mct1010-156508-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: त्रिशूल-तलवार और शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: त्रिशूल-तलवार और शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -
घटनाओं की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पांच राज्यों के जिलों के सीओ और थाना प्रभारी बनाएंगे व्हाट्सएप ग्रुप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी ने त्रिशूल-तलवार और अन्य आपत्तिजनक वस्तु प्रतिबंधित होने की बात कही। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान चलने वाली डाक कांवड़ की ऊंचाई एवं वाहनों पर लगे डीजे की ऊंचाई निर्धारित नियमों से ज्यादा है तो दूसरे राज्य की पुलिस व्हाट्सएप पर यह जानकारी साझा कर दें, ताकि इसको दुरुस्त कराया जा सके। उत्तराखंड पुलिस एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगी, जिसमें मेरठ जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीओ और थाना प्रभारी को जोड़ा जाएगा। सूचनाओं के लिए संयुक्त वायरलेस कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए हैं।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि सीमावर्ती प्रवेश बिंदुओं पर सीसीटीवी की व्यवस्था और सघन चेकिंग की जानी चाहिए। दूसरे जिले के पुलिस अधिकारी रूट डायवर्जन में पूर्व निर्धारित किए रूट प्लान के अनुसार एक-दूसरे को सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए। इंटेलिजेंस को भी सब सूचनाएं पुलिस अधिकारियों के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटनाओं की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए उत्तराखंड और मेरठ जोन पुलिस का संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। सभी मुख्य जगह पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। शरारती तत्वों एवं अनावश्यक रूप से उपद्रव करने वालों के खिलाफ सोशल मीडिया से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए डीजीपी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -