{"_id":"669ba4b506ab3fdcb505f298","slug":"kanwar-yatra-2024-shiva-devotees-have-started-arriving-bringing-160-liters-of-gangajal-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2024: विभिन्न राज्यों के शिवभक्तों का आगमन शुरू, 160 लीटर तक जल लेकर गुजरे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2024: विभिन्न राज्यों के शिवभक्तों का आगमन शुरू, 160 लीटर तक जल लेकर गुजरे कांवड़िए
Sat, 20 Jul 2024 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:26 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवभक्तों का शहर से गुजरना शुरू हो गया। बाईपास पर और शहर के अंदर से काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ मार्ग से गुजरते हुए दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के शिवभक्तों का शहर में आगमन शुरू हो गया है। बाईपास पर और शहर के अंदर से काफी संख्या में शिवभक्त कांवड़ मार्ग से गुजरते हुए दिखने लगे हैं। सेवा शिविर संचालक, मंदिर समिति, नगर निगम, छावनी परिषद की ओर से अपने स्तर पर शिवभक्तों के लिए सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली रोड और बाईपास से सुबह से शाम तक काफी संख्या में शिवभक्त गुजरे। अलग-अलग जत्थों में बम बम-बोल बम के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ते चले गए।
यह भी पढ़ें: नेमप्लेट के बाद नज्म पर विवाद: मशहूर शायरा की कार्यक्रम में एंट्री पर रोक, मेरठ में आज होना है मुशायरा
विज्ञापन
दिल्ली निवासी विवेक ने बताया कि अपनी मन्नत पूरी होने पर वे 40 लीटर जल की कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कांवड़िया विशाल और उसकी टीम ने बताया कि हम सात दोस्तों की टीम 160 लीटर जल के साथ झूला कांवड़ ला रहे हैं। एक बार तीन युवक एक साथ उठाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, नगर निगम की ओर से गढ़ रोड पर बल्ली लगाकर कट बंद करने का कार्य किया जा रहा है। बाबा औघड़नाथ मंदिर में भी समिति की ओर से सावन के प्रथम सोमवार के साथ कांवड़ियों के स्वागत की तैयारी की जा रही हैं। छावनी परिषद की ओर से बाबा औघड़नाथ मंदिर से शनि देव मंदिर के बीच सड़क पर गड्ढों में पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है।