फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2023: One-way traffic on Delhi-Meerut-Dehradun highway from today, no route diversion in city

Kanwar Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज से यातायात हुआ वन-वे, मेरठ शहर के अंदर नहीं होगा रुट डायवर्जन

Sun, 09 Jul 2023 05:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 05:26 PM IST
सार

दिल्ली देहरादून हाईवे पर रविवार शाम चार बजे से यातायात वन वे कर दिया गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल से गाजियाबाद तक यातायात एक ही लेन पर चलेगा। वहीं मेरठ शहर के अंदर से रूट डायवर्जन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023: One-way traffic on Delhi-Meerut-Dehradun highway from today, no route diversion in city
jam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिवाया टोल से गाजियाबाद तक रविवार शाम चार बजे से यातायात वन-वे कर दिया गया है। हाईवे पर शुक्रवार को भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद भी शनिवार को कुछ वाहन हाईवे पर दिखाई दिए। इसके बाद गाजियाबाद में भारी वाहनों को पूर्णत: रोकने के आदेश दिए गए। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की डयूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर और दूसरी ओर गाजियाबाद के अधिकारियों से मेरठ पुलिस के अधिकारी समन्वय बनाए हुए हैं। शहर के अंदर दिल्ली रोड पर फिलहाल यातायात व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए ही यातायात में बदलाव होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: एक लाख 51 हजार के नोटों से सजी कांवड़ लेकर चल रहे दिल्ली के सागर, 'बम भोले' करते हुए बढ़ रहे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार ज्यादातर कांवड़ियों की खतौली से नहर की पटरी होकर जाने की जानकारी मिल रही है। एसपी यातायात ने बताया कि मुजफ्फरनगर के खतौली तक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई हैं, ज्यादातर कांवड़िये गंगनहर से होकर जा रहे है।

उसके बाद भी हाईवे से होकर जाने वाले कांवड़िये दौराला तक ही पहुंचे है। इसलिए मुजफ्फरनगर से दौराला टोल तक ही हाईवे को फिलहाल वन-वे किया है। टोल से गाजियाबाद तक दोनों तरफ हल्के वाहनों का संचालन हो रहा है। रविवार की शाम वन-वे कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों की डयूटी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed