{"_id":"6872bf80dc661294b307beb3","slug":"kanwadis-created-ruckus-by-blocking-the-road-meerut-news-c-14-1-mrt1051-915378-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों ने जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों ने जाम लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। हरिद्वार से दिल्ली जमीन पर लेटकर कांवड़ लेकर जा रहा एक कांवड़िया दिल्ली रोड पर फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से बाल बाल बचा। उसके साथी कांवड़ियों ने वहां पर जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।आरोप था कि कांवड़ यात्रा शुरू होने पर प्रशासन ने यात्रा मार्ग से रोडवेज बसों का संचालन बंद नहीं किया है।
शनिवार शाम के समय यह कांवड़िया लेटकर अपनी यात्रा पर चल रहा था। इसी दौरान रोड पर मोड़ के कारण सामने से आ रही बस के चालक को वह दिखाई नहीं दिया और बस उसके पास से निकल गई। कांवड़िया ने तुरंत एक साइड होकर खुद को बचाया।
अचानक ऐसा होने पर उसके साथियों ने वहां पर हंगामा कर जाम लगा दिया। सूचना पर रेलवे रोड पुलिस मौके पर पहुंची, मगर हंगामा कर रहे शिवभक्तों ने उनकी नहीं सुनी। तब सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शिवभक्तों को समझाकर शांत किया। इसके बाद वह यात्रा पर आगे चले। सीओ ने इस स्थान पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- --