{"_id":"67d5e14354c01b3f230eb368","slug":"kanshiram-was-committed-to-equality-social-justice-rajendra-agarwal-meerut-news-c-72-1-mrt1063-130187-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"समानता, सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध थे कांशीराम : राजेंद्र अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समानता, सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध थे कांशीराम : राजेंद्र अग्रवाल
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कांशीराम शोधपीठ में शनिवार को कांशीराम जयंती पर सतत विकास लक्ष्य : गरीबी उन्मूलन एवं शून्य भूखमरी विषय पर विचार गोष्ठी की गई। इसमें पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण नेता और दलित उत्थान के लिए संघर्षरत समाज सुधारक थे। वे समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध थे। कांशीराम भारतीय राजनीति के लिए अमूल्य संपत्ति हैं।
मुख्य वक्ता प्रभात कुमार रॉय ने कांशीराम की सादगी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सादगी ही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने युवा वर्ग से कांशीराम के विचारों पर चलने की सलाह दी। डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने उनके उच्च विचारों के वर्तमान समय में महत्त्व को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में प्रो जितेंद्र गोयल, डॉ सीपी सिंह, डॉ विजय कुमार राम, डॉ. मनोज जाटव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. डीके मालिक, डॉ. सतपाल सिंह, रविंद्र कुमार, डॉ. राहुल प्रकाश, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।