फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanpur, Prayagraj and other districts took lead in boxing

Meerut News: बॉक्सिंग में कानपुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों ने बढ़त बनाई

Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur, Prayagraj and other districts took lead in boxing
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी......संवाद
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय अंडर-19 यूथ बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले शुरू हुए। कानपुर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन

पहले दिन 47- 50 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों से शुरूआत हुई। पहला मुकाबला रुद्र व आदित्य के बीच हुआ। इसमें आदित्य ने 0-5 से जीत प्राप्त की। इसी वर्ग में दूसरा मुकाबला आगरा के लक्ष्य सिंह और सहारनपुर के विजय के बीच हुआ। इसमें लक्ष्य ने 5-0 से जीत प्राप्त की। तीसरा मुकाबला सुजल और मोहित के बीच खेला गया, जिसमें सुजल ने तकनीकी अंक के आधार पर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रयागराज के राज और कानपुर के आदित्य के बीच मुकाबला हुआ। इसमें तकनीक के आधार पर प्रयागराज के राज ने जीत प्राप्त की। उन्हें पहले राउंड में ही जीत प्राप्त हुई। इसके बाद झांसी के अंश और मेरठ के रोबिन के बीच इसी भार वर्ग में मुकाबला हुआ, जिसमें झांसी के अंश ने 3-2 से जीत प्राप्त की। बुलंदशहर के आदित्य और इटावा के लकी के बीच हुए मैच में आदित्य ने 5-0 से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के पीयूष और बहराइच के अब्दुल बशर के बीच हुए मैच में अब्दुल बशर ने 5-0 से मुकाबला जीता। 50 से 55 किलोग्राम में पहला मुकाबला बरेली और लखनऊ के बॉक्सर के बीच हुआ। इसमें लखनऊ के बॉक्सर ने मैच जीता। दूसरा मुकाबला इसी वर्ग में गाजियाबाद के आनंद और अनुराग के बीच हुआ। इसमें अनुराग ने जीत प्राप्त की। सहारनपुर के आर्यन और मुरादाबाद के उदयवीर के बीच खेले गए मैच में उदयवीर ने 5-0 से मैच जीता। इसके अलावा वाराणसी के करण ने, कानपुर के रवि ने, बिजनौर के विकास कुमार ने, बुलंदशहर के वंश ने व हापुड़ के नितेश ने अपने-अपने मैच जीते। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय भराला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, रोहित पांडेय, विशेष तोमर, नमन आदि रहे। निर्णायक कमेटी में अतुल सिद्धार्थ, सोम प्रकाश, गौरव ठाकुर, मेरठ से रोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed