फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanishka takes a step towards becoming an Air Force officer

Meerut News: वायु सेना में अधिकारी बनने की दिशा में कनिष्क ने बढ़ाया कदम

Sat, 30 May 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Kanishka takes a step towards becoming an Air Force officer
रोहटा। कनिष्क सहारण।
एनडीए की 150वीं पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षण पूरा कर गांव का नाम रोशन किया, मनाया जश्न
विज्ञापन

- गांव में खुशी की माहौल, लड्डू बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मीरपुर गांव निवासी कनिष्क सहारन ने पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की 150वीं पासिंग आउट परेड में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर गांव का नाम रोशन किया। साथ ही भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने की दिशा में कदम बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

पुणे में आयोजित पासिंग आउट परेड में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परेड के दौरान कैडेटों ने अनुशासन, साहस और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मीरपुर निवासी कनिष्क सहारन ने भी प्रशिक्षण पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। कनिष्क के पिता सचिन सहारन रेलवे में अधिकारी हैं। परिजनों के अनुसार परिवार के अनुसार कनिष्क ने प्रारंभ से ही देश सेवा का लक्ष्य तय कर लिया था। वह इंटरमीडिएट के बाद एनडीए की तैयारी में जुट गए थे। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम अब सामने आया है। गांव में जैसे ही उनकी सफलता की सूचना पहुंची, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि कनिष्क ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। परिजनों में माता मोनिका, दादी बीना देवी और भाई अंश सहारन ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और देशभक्ति का परिणाम है। ग्रामीणों ने कहा कि कनिष्क की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाने और देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed