{"_id":"6160ac698ebc3ed095284013","slug":"kanchan-threatened-for-not-compromising-in-the-murder-case-meerut-news-mrt559846888","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड में समझौता न करने पर कंचन को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकांड में समझौता न करने पर कंचन को धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्याकांड में समझौता न करने पर कंचन को धमकी
मेरठ। सोहरखा के दोहरे हत्याकांड में समझौता न करने पर गवाह कंचन चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। शुक्रवार को कंचन एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और जान का खतरा जताया। एसपी ट्रैफिक ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
24 जनवरी, 2018 को परतापुर के सोहरखा गांव में बालवेंद्र उर्फ भोलू और उसकी मां की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी थी। भोलू के पिता नरेंद्र की हत्या के मामले में मां-बेटे चश्मदीद गवाह थे। भोलू के परिवार में अब उसकी पत्नी कंचन चौधरी है, जोकि हत्याकांड की चश्मदीद गवाह है। कंचन गांव में रहकर अपने दो बच्चों को पाल रही है। जिसको पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई है।
शुक्रवार को कंचन अपने अधिवक्ता सुनील चिंदौड़ी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। कंचन ने शिकायत पत्र देकर जान का खतरा बताते हुए कहा कि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते का दबाव बना रहा है। 25 लाख तो कभी 30 का ऑफर भेजा जा रहा है। इसको लेकर वह काफी डरी हुई है। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक से शिकायत सुनने की बात कहीं। एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कंचन की गवाही के दौरान पुलिस ओर बढ़ाई जाएगी। कंचन को कोई भी परेशानी होगी तो वह थाना पुलिस से भी संपर्क कर सकती है।