फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanchan's body found in Ganga after searching for four days

चार दिन की तलाश के बाद गंगा में मिला कंचन का शव

Sat, 11 Dec 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kanchan's body found in Ganga after searching for four days
चार दिन की तलाश के बाद गंगा में मिला कंचन का शव
विज्ञापन

मेरठ-हस्तिनापुर। गंगा में चार दिन तक तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार को कंचन की लाश हस्तिनापुर के हंसापुर गंगाघाट के पास रेत से भरी बोरी से बंधी हालत में मिली। उसका शव देखते ही परिवार के लोगों का गुस्सा फूटा। उन्होंने काफी हंगामा किया। पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर शांत किया। वहीं, पुलिस ने फरार आरोपी अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी को पहले ही जेल भेज जा चुके हैं।
हस्तिनापुर के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव निवासी हरिशंकर शर्मा की बेटी कंचन (22) छह दिसंबर को हस्तिनापुर सामान खरीदने की बात कहकर घर से गई थी। बेटी के न लौटने पर परिजनों ने हस्तिनापुर निवासी रोहित पर आरोप लगाया। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। रोहित ने बताया कि कंचन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करने की जिद कर रही थी। इसके चलते उसने साथी सौरभ, राहुल और अजय के साथ मिलकर कंचन की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी की टीम आरोपियों द्वारा बताए गए पते भीमकुंड गंगा पुल के पास कंचन का शव तलाशने में लगे थे। बृहस्पतिवार रात में पुलिस ने फरार अजय को गिरफ्तार कर लिया। उससे भी पूछताछ की, तभी कंचन का शव हंसापुर के गंगाघाट के पास रेत से भरी बोरी से बंधा हुआ बरामद हो गया। पुलिस टीम के साथ पीड़ित परिवार भी मौजूद था। कंचन का शव देखकर परिवार के लोग बिलख उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसपी देहात और फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपी गुमराह करते रहे, चौथे ने बताई सही जगह
मुख्य आरोपी रोहित, सौरभ और राहुल तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करते रहे। वह कभी युवती के शव जलाने की बात कहते रहे तो कभी भीमकुंड गंगा पुल से फेंकने की बात कही। तीनों आरोपियों ने यह नहीं बताया था कि रेत से भरी बोरी से शव को बांधकर फेंका है। भीमकुंड गंगा पुल से करीब दो किमी आगे हंसापुर गंगाघाट के पास शव मिला है। चौथे आरोपी अजय ने सही जगह बताई, तब यह लाश मिली।
कार में ही कर दी थी कंचन की हत्या
कंचन को विश्वास था कि रोहित उसे धोखा नहीं देगा, लेकिन रोहित ने उसे मारने की तैयारी कर ली थी। शादी की जिद पर अड़ी कंचन को रोहित ने हस्तिनापुर में बुला लिया। फिर कार में बैठाया। यहां उसके तीनों दोस्त सौरभ, राहुल और अजय मौजूद थे। बाद में रोहित ने कंचन की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद बाद चारों आरोपी शव को हंसापुर गंगाघाट के पास ले गए। जहां पर एक प्लास्टिक की बोरी में रेत भरा और शव को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शव गंगा में फेंक दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा सच
कंचन को आरोपियों से कैसे मारा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस ने पंचनामा में दुष्कर्म के बारे में स्लाइड बनाने की बात कहीं है। पीड़ित परिवार के लोगों में गुस्सा है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। इसको देखते पुलिस ने कंचन के गांव में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। ग्रामीणों को भी पुलिस समझाने में जुटी है कि कोई विवाद न करें।

युवती की हत्या के मामले में पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें तीन आरोपी जेल जा चुके है। अपहरण के बाद हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed